
Mutual Fund : आम धारणा है कि शेयरों के मुकाबले म्यूचुअल फंड्स धीमा रिटर्न देते हैं, परंतु यह बात हमेशा सच नहीं होती. पिछले 2-3 वर्षों में कई म्यूचुअल फंड्स ने कई नामी कंपनियों के शेयरों की तुलना में काफी ज्यादा रिटर्न दिया है. एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक जैसे कई ऐसे स्टॉक हैं, जो 2-2 साल से एक रेंज में हैं और कोई खास रिटर्न नहीं दे रहे. बात करें क्वांट्स स्माल कैप फंड – ग्रोथ (Quant Small Cap Fund – Growth) की तो यह पिछले 1 साल में 74.71 प्रतिशत मुनाफा दे चुका है. 3 वर्षों में 172.34 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दिया है.
यदि किसी निवेशक ने इस फंड में 10 अप्रैल 2023 को ₹10,000 का निवेश किया होता तो आज उसका निवेश बढ़कर ₹17,471 हो चुका होता. तीन साल पहले 9 अप्रैल 2021 को यदि किसी ने इसी फंड में ₹10,000 डाले होते तो अब ₹27233.90 मिल रहे होते. तो यहां से एक बात स्पष्ट है कि रिटर्न के मामले में म्यूचुअल फंड को कम नहीं आंकना चाहिए.
