
नई दिल्ली. आईपीएल 2024 के 25 वें में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 7 विकेट से हराया. मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 16वें ओवर में ही जीत लिया. उनकी ओर से ईशान किशन ने महज 34 गेंद पर पर 69 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 24 गेंद पर 38 रन की पारी खेली. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट लिए. आरसीबी के क्रिकेटर ने टीम के प्रदर्शन को नहीं बल्कि ड्यू को हार का जिम्मेदार ठहराया.
आरसीबी के क्रिकेटर रजत पाटीदार ने कहा,” अगर आप मेरे बैटिंग की बात करेंगे तो मैं सेट होने की कोशिश करता हूं. मुंबई का विकेट पर काफी बाउंस रहता है तो यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा रहता है. मुंबई इंडियंस ने अच्छी बैटिंग की. हमने खराब परफॉर्म किया. हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही. हालांकि, मुंबई इंडियंस को ड्यू फैक्टर का फायदा मिला. 190-200 रन हमारे लिए काफी थे लेकिन ड्यू के कारण उन्होंने मैच जीत लिया.”
