जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मा0 सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक, संबंधित एआरओ व समस्त प्रत्याशी/प्रतिनिधि के समक्ष किया गया ऑनलाईन द्वितीय रैण्डमाइजेशन
मेरठ। ब्यूरो रिपोर्ट। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में मतगणना केंद्र बनाए जाने के दृष्टिगत संबंधित समस्त अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। मतगणना केंद्र पर तैयारियो की समीक्षा करते हुये उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, पानी, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, मतगणना टेबल, बैठने की व्यवस्था, मतपेटिका/ईवीएम जमा करने तथा टेबिल तक पहुंचाने इत्यादि के संबंध में संबंधित अधिकारियो को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि मतगणना केन्द्र पर समस्त तैयारियो को मा0 निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुसार संपन्न कराया जाये।
आज एनआईसी मेरठ में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में 10-मेरठ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र (46-किठौर, 47-मेरठ कैट, 48-मेरठ, 49-मेरठ दक्षिण, 59-हापुड़) की ई०वी०एम० वी०वी०पैट मशीनों का ऑनलाईन द्वितीय रैण्डमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा द्वारा मा0 सामान्य प्रेक्षक श्री गुरिन्दर पाल सिंह सहुता तथा पुलिस प्रेक्षक श्री दीपक पाण्डेय महोदय एवं संबंधित एआरओ तथा समस्त प्रत्याशी/प्रतिनिधिगण के समक्ष किया गया।



