मेरठ। संवादाता मैसेज ऑफ मीडिया अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी बलराम सिंह ने समस्त जिलाध्यक्ष/सचिव, समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय, राजनैतिक दल को पत्र प्रेषित करते हुये बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ के पत्र के द्वारा मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलो के अध्यक्ष/मंत्री के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसके अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 18 मार्च 2025 को सांय 04.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार मेरठ में बैठक आहूत की जायेगी। उन्होने समस्त संबंधित से बैठक में स्वयं उपस्थित होने एवं अपने किसी प्रतिनिधि को उपस्थित होने हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया है।