
हाथरस। संवादाता मैसेज ऑफ मीडिया। आपको बता दे कि कल हाथरस मे हुई हृदय विदारक घटना से पुरा उत्तर प्रदेश को दुःख पहुचा है यहा तक कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। अब तक आ रहीं खबरों के अनुसार हाथरस में 120 से ज़्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह सब भोले बाबा के सतसंग में भगदड़ मचने से हुआ है। क्या आपको पता है यह भोले बाबा कौन है?
यह बाबा यूपी के कासगंज का रहने वाला है, ये पहले यूपी पुलिस के एल आई यू यूनिट में था, फिर स्वेछा से VRS ले लिया था। बताते है कि एक दिन भगवान का साक्षात्कार हुआ और ये बाबा बन गया।
ऐसे बाबाओं को मानने वाली सबसे ज़्यादा महिलाएं होती हैं और आज भी मरने वालों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की ही है।
यह घटना बेहद ही दुःखद और अंदर से झकझोर देने वाली है। क़ानूनी कार्यवाही चल रही है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है दोषियों को बखशा नही जायेगा।
