
मेरठ। ब्यूरो रिपोर्ट -मैसेज ऑफ मीडिया। जनपद मेरठ स्थित थल सेना द्वारा एक नई पहल की गयी है जो सेवारत सैनिकों की प्रशासन व पुलिस से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण जल्द करने के लिये स्थापित की गयी है। इसका नाम ‘प्रोजेक्ट सम्पर्क‘ दिया गया है। इसका मुख्य उददेश्य सेवारत सैनिकों जो दूरदराज इलाकों में कार्यरत रहते है और अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिये बार-बार अवकाश लेकर आने में असमर्थ रहते है उनकी समस्याऐं इस प्रोजेक्ट सम्पर्क से हल करायी जायेंगी।
इस सन्दर्भ में दिनांक 10 जून 2024 को ब्रिगेडियर अमित कुमार चांद ने कैप्टन राकेश शुक्ला (भारतीय नौसेना) अ0प्रा0, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, मेरठ के साथ एक बैठक की, जिसमें इस प्रोजेक्ट के साथ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, मेरठ भी जुडेगा और प्रशासन के साथ तालमेल बनाने का प्रयास करेगा। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण का भी प्रयास किया जायेगा ।
