
हिंदू नववर्ष का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 9 अप्रैल से हुआ है. चैत्र शुक्ल एकादशी तिथि को हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी होगी. उस दिन एकादशी व्रत रखकर भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा की जाएगी. इस एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जानते हैं. कामदा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के कार्य सफल होते हैं. सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं. श्रीहरि की कृपा से राक्षस योनि से मुक्ति भी मिल जाती है. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कि हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी कब है? कामदा एकादशी का पूजा मुहूर्त और पारण समय क्या है?
कब है हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी 2024?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 18 अप्रैल दिन गुरुवार को शाम 05 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी. इस तिथि की समाप्ति 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को रात 08 बजकर 04 मिनट पर होगी. उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, इस साल कामदा एकादशी का व्रत 19 अप्रैल शुक्रवार को रखा जाएगा.
