
नई दिल्ली. फिल्म इंडस्ट्री से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम बना रहे पंजाबी सिंगर-एक्टर निन्जा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने फैंस को बताया कि उन्होंने वह पिता बन गए हैं. उन्होंने अपने घर में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है. पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम ओमकार रखा है.
सिंगर ने अपने नवजात बेटे के चेहरे की तस्वीरें पोस्ट नहीं कीं लेकिन उसके छोटे पैरों और हाथ की तस्वीरें साझा कीं. सिंगर के पोस्ट पर अब उनके चाहने वाले उन्हें बधाई देते हुए कमेंट कर रहे हैं. गायक कुवर विर्क, दीप जंडू, अभिनेता राणा रणबीर जैसे पंजाबी सितारों ने पोस्ट पर कमेंट्स कर निंजा को बधाई दी और उनके बच्चे पर खूब प्यार बरसाया.
