पत्रकार क्लब में घायल पत्रकार की आर्थिक मदद के लिए सर्वसम्मति से किया बार कोड़ ज़ारी..
आपको बता दे कि दो दिन पूर्व पत्रकार रजनीश कर्णवाल पर जान लेवा हमला किया गया था, पत्रकार की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जहां आज उन्हें मेरठ से दिल्ली रैफर कर दिया गया है। वही हमला करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट कर्ज करके गिरफ़्तार किया जा चुका है।
मेरठ: सरकार की हर छोटी बड़ी योजना और नीतियों को जनता तक पहुंचाने वाले मीडिया कर्मी को आर्थिक मदद तक नहीं मिल रही है, जहां सरकार मीडिया के साथ संवाद और मीडिया कर्मियों के साथ अपने बेहतर संबंध बनाने के प्रयास में लगी रहती है वहीं जब पत्रकार पर कोई विपत्ति आती है तब वह हमेशा अकेला खड़ा हुआ दिखाई देता है इसका ताजा उदाहरण आज मेरठ में देखने को मिला जब पत्रकार रजनीश कर्नवाल की आर्थिक मदद के लिए पत्रकार संगठन ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन व पत्रकार क्लब जिलाधिकारी महोदय से मिलने पहुंचा तो संतोष जनक जवाब नहीं मिल पाने से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।
जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा से उनके मोबाइल फोन पर वार्ता कर इलाज में कोई भी मदद करने से स्पष्ट इनकार कर दिया जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकार इस विषय में उन्हें पत्र लिखें तो वह शासन को उनके द्वारा पत्र से अवगत करा देंगे शासन द्वारा जो भी मदद संभव होगी दी जाएगी जिस पर मौके पर मौजूद पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने प्रेस क्लब में जाकर एक बैठक का आयोजन किया जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि घायल पत्रकार की मदद के लिए जो भी संभव सहायता होगी वह पत्रकारों द्वारा अपने निजी अकाउंट से की जाएगी और इसके लिए पत्रकारों ने एक पांच सदस्य समिति का भी गठन किया जिनको यह जिम्मेदारी दी गई की घायल पत्रकार के लिए यथासंभव सहायता की जाए बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा द्वारा की गई इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार के के शर्मा, राजीव शर्मा, विपिन कुमार हरित, इंद्र मोहन आहूजा दिनेश चंद्रा शाहीन परवीन रिदा खान संजीव तोमर पंकज शर्मा अशोक टाइगर अतुल महेश्वरी शाह फिरोज शाह आलम संदीप वीके त्यागी मुन्ना हरेंद्र चौधरी शिवकुमार शर्मा रामबाबू दुबे जाहिदा खान सुनील पुरोहित ललित गोस्वामी विनोद गोस्वामी त्रिनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
