त्रिवेणी संगम में स्नान कर अभिभूत हुआ भारत का सबसे अमीर परिवार
मुकेश अंबानी समेत पूरा परिवार महाकुम्भ में हुआ शामिल, किया पवित्र स्नान
45 करोड़ श्रद्धालुओं के साथ अंबानी फैमिली ने भी सनातन संस्कृति का किया अनुभव
त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर अंबानी परिवार ने जताई सनातन संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा
महाकुम्भ नगर, 11 फरवरी। प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ 2025 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। मां गंगा, यमुना और सरस्वती के इस पावन संगम में स्नान कर अंबानी परिवार भाव-विभोर नजर आया।
परिवार के सभी सदस्य हुए शामिल*
मुकेश अंबानी के साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, उनके दोनों बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी, आकाश की पत्नी श्लोका अंबानी और उनके बेटे पृथ्वी व वेदा, अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट भी इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बने। इसके अलावा मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी, बहनें नीनाबेन और दीप्तिबेन, नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल और बहन ममता दलाल समेत परिवार ने लगाई गंगा में पवित्र डुबकी।
